चूहे ने कुतरा मरीज का अंगूठा

रतलाम का जिला अस्पताल लापरवाही का पर्यायवाची बन चुका है .एक बार फिर रतलाम जिला चिकित्सालय सुर्खियों में क्योंकि यहां आईसीयू में एक बार फिर चूहों का आतंक सामने आया है .चूहे ने एक मरीज का अंगूठा उतारने का मामला सामने आया है . यह कोई एक मामला नहीं है इसके पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं . यहां तक कि शव ग्रह में भी ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है . रतलाम कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद भी जिला चिकित्सालय प्रशासन सिर्फ आदेशों का पालन करने की बात करता है . परंतु नतीजा कोई भी सामने नहीं आता है . 2019 में भी एक व्यक्ति तथा एक महिला का योनि तथा अंगूठा चूहे कुतर चुके हैं इसके बाद भी चिकित्सालय प्रशासन मौन है . बताया जाता है कि पेस्ट कंट्रोल के लिए जिला चिकित्सालय प्रशासन ठेके देता है . परंतु इस बार का ठेका अभी तक नहीं हो पाया क्या कारण है . या बताने को कोई तैयार नहीं . रतलाम से सुशील खरे की रिपोर्ट

(Visited 99 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT