रेत खदान पर छापा मारने पहुंची टीम पर हमला खनिज अधिकारी की गाड़ी की क्षतिग्रस्त

भिण्ड जिले में रेत माफियाओं ने खनिज अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. टक्कर में खनिज अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिस के जवान बाल बाल बच गए. ट्रैक्टर की टक्कर से खनिज अधिकारी की गाड़ी डैमेज हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुचा . साथ ही एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे .दरअसल खनिज विभाग को सिंध नदी से लगातार अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रहीं थीं. जिसके बाद खनिज विभाग अवैध खदानों पर लगातार कार्यवाही कर रहा है. खनिज विभाग की टीम अवैध उत्खनन पर कार्रवाई के लिए गयी हुई थी. जैसे ही टीम गांव के आगे पहुंची वैसे ही सामने मौजूद एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चालू करके सीधा खनिज अधिकारी की गाड़ी की टक्कर मार दी . टीम ने मौके से तीन ट्रैक्टर एवं तीन पनडुब्बी को अवैध उत्खनन करते पकड़ा है जिन पर कार्यवाही की जा रही है.भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

(Visited 78 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT