राजनीति ही नहीं, इस खेल में भी माहिर हैं #jyoutiradityascindhiya

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल पार्टी में किसी पद के लिए तरस रहे हैं. लेकिन अब तक उन्हें कोई तवज्जो नहीं मिली है. हालांकि राजनीति के मैदान के भी वो पुराने और मंझे हुए खिलाड़ी हैं. पर उससे भी ज्यादा महारात उन्हें जिस मैदान की है वहां से उन्हें आउट करना आसान नहीं है. ये मैदान है क्रिकेट का मैदान जहां राजा भी सिंधिया हैं और चैंपियन भी. इंदौर में एक बार फिर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए. इंदौर के डेली कॉलेज में स्थित सिंधिया क्रिकेट मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है. जहां एक मैत्री क्रिकेट मैच हुआ. मैदान में पहुंचने पर सिंधिया बैटिंग करने उतरे. बॉलीनंग की ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने तो स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट दर्शक बने.

(Visited 210 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT