PM Modi पर अपने रूख से Ramchandra guha के UTurn का राज

इतिहासकार रामचंद्र गुहा याद ही होंगे आपको. जिस वक्त सीएए का विरोध चरम पर था उस वक्त काफी हाईलाइट भी हुए थे. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी. मुखालफत को गुहा साहब ने जमकर करने की कोशिश की. पर अब शायद गुहा को ये समझ आ गया है कि सीएए के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी की मुखालफत करना गलत है. या शायद उन्हें सीएए के फायदे समझ आ गए हैं. पर समझ आते आते बहुत देर हो गई. मोदी विरोधी होने का टैग तो उन पर लग ही चुका है. इस टैग को हटाएं कैसे. इतिहास के जानकार हैं सो ये तो जानते ही हैं कि विरोधी की बुराई करके जंग जीती जा सकती है. वायनाड से कुछ दूर एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए गुहा ने कहा आप लोगों ने संसद के लिए राहुल गांधी को क्यों चुना? ‘वायनाड ने राहुल गांधी को नेता चुनकर विनाशकारी कदम उठाया है.’ गुहा ने ये भी कहा कि अमेठी ने भूल सुधार कर ली है. अब मतलब साफ नजर आ रहा है. मोदी पर अपने रूख से यूटर्न लेकर गुहा कुछ तो नया संदेश देना चाह रहे हैं.

(Visited 65 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT