टेनिस बॉल क्रिकेट में लड़कियों ने मारा मैदान

छू लेंगे आसमान कोरबा जिले की दो आदिवासी लड़कियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान .भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिल्ली ने 2008 में इसकी शुरुआत की थी . कोरबा जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की दो होनहार छात्राओं कुमारी ज्योति कंवर और कुमारी अर्चना टोप्पो छात्रा ने आवासीय विद्यालय में रहकर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किया है . दोनों ही लड़कियां अंडर सेवेंटीन और अंडर नाइनटीन टेनिस क्रिकेट की खिलाड़ी हैं . मात्र 1 साल के खेल प्रशिक्षण में दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले सहित प्रदेश का मान बढ़ाया है . और आवासीय विद्यालयों में रहने वाले अन्य आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गई हैं . कोरबा से प्रीतम जायसवाल कि रिपोर्ट

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT