सागर में बेटे ने ​परिवार के साथ ये क्या किया?

सागर के मकरोनिया में एक सूने घर से तीन शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई… बंद पड़े घर से लगातार आ रही बदबू के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने घर खोला… तो वहां पति पत्नी और उनके पुत्र का शव मिला…. शव करीब 2 से 3 दिन पुराने बताए जा रहे हैं… मृतक रिटायर्ड फौजी था, परिवार का बड़ा पुत्र लापता है…. मौके से एक पत्र भी मिला है। पुलिस को हत्या का मामला नजर आ रहा है. पुलिस के मुताबिक आनंद नगर के एक घर में रिटायर्ड फौजी रामगोपाल पटैल उनकी पत्नी आशा पटैल और पुत्र आकाश पटैल के शव बरामद हुए है….वही अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़े बेटे विकास ने ही घटना को अंजाम दिया है… और कई दिनों से लापता है… घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है… पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में लगी है… न्यूजलाइवएमपी के लिए सागर से राघवेंद्र खरे की रिपोर्ट

(Visited 37 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT