CM Ashok Gehlot, Sachin Pilot पर Hanuman beniwal ने किया तंज

आरएलपी नेता और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर राजस्थान की कांग्रेस सरकार की बखिया उधेड़ कर रख दी है. निशाने पर एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट है. अब ये तो किसी से छिपा नहीं है कि सचिन पायलट खुद अपनी ताजपोशी चाहते थे. लेकिन उन पर भारी पड़ गए अशोक गहलोत. लेकिन सत्ता की रस्साकशी अब भी दोनों के बीच में जारी है. जिस पर बेनीवाल ने फिर से चुटकी ली है. बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली में कुर्सी बचाने के लिए परिक्रमा कर रहे हैं. और उपमुख्यमंत्री अपने प्रमोशन के लिए भाग रहे हैं. मंत्री खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं. अब बेनीवाल के इस तंज पर क्या जवाब देंगे गहलोत और पायलट. क्या एक हो कर पलटवार कर सकेंगे या फिर यूं ही छिटके रहेंगे.

(Visited 68 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT