Jyotiraditya scindhiya से मिलीं UmaBharti, इस तरह पेश आए दोनों नेता

मध्यप्रदेश दौरे पर आए कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे. वैसे तो महाराजा साहब जहां जाते हैं वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है. लेकिन यहां जो नजारा दिखाई दिया वो चौंकाने वाला था. यहां रेलवे स्टेशन पर सिंधिया की मुलाकात बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती से हो गई. आशंका तो यही थी कि दो धुर विरोधी पार्टियों के ये नेता तल्खी दिखाएंगे. पर जब ये दोनों नेता मिले तो गिले शिकवे कहीं नजर नहीं आए. उमा भारती सिंधिया की बलैया उतारती रहीं. इस बीच सिंधिया के कान में कुछ कहा. फिर बलैया उतारी फिर कान में कुछ कहा. केवल इतना ही नहीं उमा भारती को सिंधिया ने व्हील चेयर पर बिठा कर खुद ट्रेन तक छोड़ा भी. अब दो विरोधी दल के नेताओं के इस बर्ताव पर आप क्या कहेंगे.

(Visited 389 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT