जावर नपा अध्यक्ष ने पेश किया 5 साल का लेखा जोखा

पार्षद, उपाध्यक्ष से लेकर नपाध्यक्ष पद पर सेवाएं दे चुके अनिल दसेड़ा ने शनिवार को पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी वाली पुस्तक का विमोचन किया. और कहा हमेशा जनसेवा करते रहेंगे. पूरी परिषद के साथ मिलकर किए कार्यों से संबंधित जानकारी वाली 111 करोड़ की विकास यात्रा पुस्तक का विमोचन करते हुए दसेड़ा ने कई काम गिनाए. जब दसेड़ा से पूछा गया कि अब उनकी पार्टी से रिश्ते कैसे है तो दसेड़ा ने साफगोई से जवाब दिया कि रिश्ते तो शुरू से अच्छे थे और आज भी बेहतर है . वही बताया कि पालिका पार्षद और अधिकारी कर्मचारिओं के साहयोग से सो करोड़ से ज्यादा के काम किये ये कहना है . कार्यक्रम में परिषद् के सहयोगी और गढ़मान्य नागरिक मौजूद थे

(Visited 23 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT