हनुमान बेनिवाल ने खोली रास्थान कांग्रेस की पोल

राजस्थान के लोगों के लिए बुरी खबर जिसकी शुरूआत तो एक फरवरी से हो चुकी है. लेकिन इसका असर अगले महीने तक नजर आएगा. पूरा मामला आप समझे उससे पहले आपको बता दें कि अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सरीखे नेता दिल्ली में मुफ्त बिजली देने के वादों का समर्थन कर रहे थे. लेकिन जब बात अपने प्रदेश की आई जहां खुद की सरकार है वहां इस वादे से उलट चाल चल रहे हैं. दरअसल राजस्थान में बिजली के भाव 15 से 25 परसेंट तक बढ़ गए हैं. सरकार के इस फैसले पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार को आड़े हाथों लिया है और जमकर बखिया उधेड़ी है. बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में मुफ्त बिजली देना का वादा करने वाली कांग्रेस राजस्थान में बिजली महंगी कर रही है. इस फैसले से साबित हो गया है कि कांग्रेस झूठ और धोखे का नाम है.

(Visited 17 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT