zomato के smile icon Sonu की दीवानी हुई traffic police सरेआम किया ये काम

जोमेटो का हैप्पी राइडर सोनू तो आपको याद ही होगा. अरे भूलेंगे भी कैसे सोनू की स्माइल लोगों को अब तक अपना दीवाना जो बना रही है. सोनू का ये हंसता मुस्कुराता वीडियो क्या वायरल हुआ पूरी दुनिया इस मासूम सी स्माइल की दीवानी हो गई. इस वीडियो में सोनू बता रहे हैं कि वो रोजाना तीनसौ पचास रूपए की कमाई और ऑर्डर कैंसिल होने पर मिलने वाले खाने से कितने खुश हैं. इस स्माइल के वायरल होने के बाद जोमेटो ने उन्हें अपना हीरो बना लिया. स्माइल का ये क्रेज इतने पर ही नहीं रूका. लेज भी सोनी की हंसी पर फिदा हो गया और अपने पैक पर उनका फोटो छाप दिया. अब सोनू की स्माइल लेज का भी स्माइल आईकोन है. बाजार विला ने अपनी नई टीशर्ट पर सोनू की स्माइल का प्रिंट तैयार किया है. और अब तो ट्रैफिक पुलिस भी सोनी की इस भोली सी स्माइल पर फिदा हो गई है. गुरूग्राम पुलिस ने सोनू को अपना रोल मॉडल चुना है और ट्वीट किया कि जिदंगी तो आपके सामने मुश्किलें फेंकती ही रहेंगी. उसमें मुस्कुराते रहें और हां हेलमेट पहनना न भूलें. आप देख सकते हैं अपनी इस हंसती मुस्कुराती फोटो में सोनू ने हेलमेट भी लगा रखा है. इसलिए इस नए स्माइली को पुलिस ने हेलमेट पहनने की अवेयरनेस के लिए यूज किया है.

(Visited 135 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT