Shivraj Singh chouhan के इस काम पर बेटे ने जो कहा वो मध्यप्रदेश का सियासी भविष्य बता रहा है

एक कमलनाथ सरकार लगातार फ्लोर टेस्ट को टालने में लगी हुई है. दूसरी तरफ सरकार बनाने को लेकर बीजेपी का कॉन्फिडेंस दिन पर दिन बढ़ रहा है. अपनी जीत को लेकर बीजेपी कितनी आश्वस्त है ये बीजेपी नेताओं की बॉडीलेंग्वेज से समझा जा सकता है. जो इन दिनों काफी रिलेक्स और खुशमिजाज नजर आ रही है. ऐसा ही एक वीडिया हाल ही में वायरल हुआ है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के दूसरे विधायकों के साथ क्रिकेट खेल कर टाइम पास करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह शिवराज की तरफ बॉल उछालते हैं और वो उस पर शॉट लगा देत हैं. बात खुशी है कि तो शिवराज ने भी खुशी खुशी वीडियो शेयर किया. लेकिन मजेदार तो वो रिप्लाई है जो शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने किया है. कार्तिकेय ने फोटो पर कैप्शन दिया मैदान किसी का भी हो बल्लेबाजी हमारी ही होगी. कार्तिकेय के इस रिएक्शन को मध्यप्रदेश की मौजूदा सियासत से जोड़ कर देखा जा रहा है. और माना जा रहा है कि बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. जिसका ये इशारा है.

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in