Madhya pradesh में मिले पॉजीटिव मरीज, कुछ शहरों में हुआ lock down

दुबई से जबलपुर लौटी एक दंपत्ति के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है. इन चारों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है. जिसके बाद मरीजों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है. इस खबर के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना से बचने के उपाय और सघन कर दिए गए हैं. मध्यप्रदेश को दूसरे प्रदेशों से जोड़ने वाली सीमाओं पर ज्यादा मुस्तैदी से चैकिंग शुरू हो चुकी है. किसी खास वजह से ही लोगों को प्रदेश में प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा नरसिंहपुर में लॉक डाउन का ऐलान कर दिया गया है. जबलपुर में भी मरीजों के मिलने के बाद आज रात से लॉक डाउन शुरू हो जाएगा. इसके अलावा जबलपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा की सीमाओं पर खास निगरानी की जाएगी. ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

(Visited 99 times, 1 visits today)

You might be interested in