MP में बढ़ी Corona पीड़ितों की संख्या, क्या ये दो मरीज कर रहे खतरनाक इशारा?

पूरे देश की तरह मध्यप्रदेश में भी कोरोना लगातार पैर पसार रहा है. एक ही दिन में यहां मरीजों की संख्या दुगनी हो गई है. एमपी में फिलहाल कोरोना वायरस के बीस मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से एक की मौत हो चुकी है. इसके अलावा इंदौर में अब तक कोरोना के 9 मामले, जबलपुर में छह, भोपाल में दो, शिवपुरी और ग्वालियर में एक एक मामले सामने आ चुके हैं. 1422 संदिग्ध हैं जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. इन  सबके अलावा 890 क्वारेंटाइन में हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े शिवपुरी और ग्वालियर के हैं. ये आंकड़ा भले ही छोटा है लेकिन चिंताजनक है. क्योंकि इन दोनों ही मरीजों की किसी विदेशी या कोरोना पीड़ित के कान्टेक्ट में आऩे की कोई हिस्ट्री नहीं मिली है. जो ये इशारा करता है कि ये तीसरे फेज के आगाज हो सकता है. इसलिए प्रशासन लगातार लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है.

(Visited 144 times, 1 visits today)

You might be interested in