शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, एक गरीब किसान का आशियाना जलकर हुआ खाक

जहां एक और पूरे देश में कोरोना की महामारी फैली हुई है. वही किसान फसल की कटाई के लिए जद्दोजहद कर रहा हैं .ऐसे में आपदा बनकर आई विधुत विभाग की लापरवाही के चलते शॉर्ट सर्किट होने से एक किसान की गृहस्थी जलकर खाक हो गई.मामला नसरुल्लागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपानेर का है .जिसमें किसान बलराम की बसी बसाई गृहस्ती जलकर राख हो गई. वही जानकारी के अनुसार किसान के पास रखा सामान खाने का सामान व लड़की के दहेज के लिए जुटाई सामग्री व कृषि यंत्र के साथ सब कुछ जलकर खाक हो गया .गांव वालों ने पूर्व में कई बार उसकी सूचना लाइनमैन व विधुत विभाग को दी थी .लेकिन विभाग ने शॉर्ट सर्किट को ठीक नहीं किया , विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक किसान परिवार को सब कुछ गवा कर चुकाना पड़ा .बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट

(Visited 26 times, 1 visits today)

You might be interested in