रायगढ़ में जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचकर कलेक्टर व एसपी ने बांटा राशन

#covid19
#corona
#mp

रायगढ़। कलेक्टर यशवंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह आज वार्ड नंबर 29 कयाघाट इलाके में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को 15 अप्रैल तक के लिए सूखा राशन वितरित किया। उन्होंने लोगों से बात कर उनका हालचाल जाना और कहा कि हम आप तक दैनिक जरूरत के सामान पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे है .आप लॉक डाउन तथा अन्य निर्देशों के पालन में प्रशासन का सहयोग करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और नियमित हाथ धोते रहे इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को वार्ड को सेनेटाईज करने के निर्देश दिए .जिस पर तत्काल अमल करते हुए सेनेटाईजेशन चालू किया गया .वार्ड में 90 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया साथ ही लोगों को मॉस्क का वितरण भी किया गया .रायगढ़ से चंद्रकांत शर्मा कि रिपोर्ट

(Visited 26 times, 1 visits today)

You might be interested in