सनावद का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लॉकडाउन का पालन करने की अपील की

कलेक्टर गोपालचंद डांड और एसपी सुनील कुमार ने सनावद और बड़वाह का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सनावद के लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने की भी अपील की. कलेक्टर ने इस मौके पर सीएमएचओ से क्षेत्र की पूरी जानकारी ली. साथ ही पुलिस अधिकारी से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी ली. कलेक्टर ने कहा कि जब तक लोग अपने घरों में है इस बीमारी से बचे हुए हैं इसलिए लॉकडाउन का पालन जरूरी है. ये संदेश कलेक्टर डांड ने पत्रकारों से चर्चा में कही.

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in