task force की बैठक में चर्चा, 3 महीने की फीस माफ करें निजी स्कूल

लॉक डाउन के चलते मध्य प्रदेश के निजी स्कूल स्टूडेंट से 3 माह की फीस नहीं ले सकेंगे. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गठित टास्क फोर्स में इस विषय पर चर्चा हुई. पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह सुझाव रखा कि निजी स्कूलों को 3 माह की फीस फिलहाल माफ कर देनी चाहिए. जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि इस पर पूरी तैयारी और पूरे परीक्षण के बाद फैसला लिया जाएगा . और अगर इस बात पर फैसला होता है तो निजी स्कूल किसी भी पैरंट को लॉक डाउन की 3 महीने की फीस जमा करने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे.

(Visited 96 times, 1 visits today)

You might be interested in