shivraj cabinet का गठन आज, ये विधायक बनेंगे मंत्री

खबर है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 12:00 बजे तक अपने मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। यह मंत्रिमंडल बेहद ही छोटा होगा जिसमें तकरीबन 5 से 7 ही मंत्री होंगे। फिलहाल जो नाम सामने आ रहे हैं उसमें नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव , भूपेंद्र सिंह का नाम तय माना जा रहा है। इसके अलावा दो सिंधिया समर्थक भी मंत्रिमंडल में होंगे जिसमें से एक तुलसीराम सिलावट का मंत्रिमंडल में होना तय माना जा रहा है। और एक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर या गोविंद सिंह राजपूत में से कोई एक हो सकते हैं।

(Visited 86 times, 1 visits today)

You might be interested in