Gopal bhargav के बहाने Jeetu patwari ने BJP पर सही निशाना लगाया!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिनी मंत्रिमंडल पर कांग्रेस ने लगातार कई ट्वीट किए और सिंधिया समर्थकों को जयचंद करार भी दे डाला । लेकिन सबसे सही तो कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी खेल गए जिन्होंने ऐसा ट्वीट किया है जिससे बीजेपी में फूट डालना लगभग तय है । पटवारी ने ट्वीट गोपाल भार्गव पर किया है  जो कमलनाथ सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष थे । लेकिन उन्हें ही मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है पटवारी ने लिखा है कि वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव की अनदेखी हुई है । उससे उनकी योग्यता पर भी सवाल उठते हैं। कोशिश तो बीजेपी में फूट डालने की ही है अब देखते हैं पटवारी इसमें कितने कामयाब होते हैं।

(Visited 218 times, 1 visits today)

You might be interested in