रायसेन में इनका अहसान जितना मानो उतना कम है

रायसेन जिले के दीवानगंज में आर एस एस कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर आभार किया।.एक और कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग अपने अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं.वही जान हथेली पर रखकर स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग भी जनता की सेवा में लगे हुए हैं. और ये सभी हमारे लिए कोरोना से लड़ रहे हैं. अपनी जान की परवाह किए बगैर डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर काम कर रहे हैं. ऐसे में कई समाजसेवी संस्थाएं डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग का स्वागत कर रहे है. और आभार भी व्यक्त कर रहे हैं.वही आज दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं स्वास्थ्य कर्मियों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया . रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट

(Visited 39 times, 1 visits today)

You might be interested in