महामारी को हराने मध्यप्रदेश ने उठाया तगड़ा कदम, plasma therapy से इलाज की मिली मंजूरी

नरोत्तम मिश्रा भले ही शिवराज कैबिनेट के सबसे अहम पदों पर काबिज हैं. पर अंदरखानों में खबर यही है कि नरोत्तम और सीएम शिवराज के बीच कुछ सर्द से रिश्ते हैं. और थोड़ा बहुत कुछ कोल्ड वॉर सा भी अक्सर नजर आता है. खैर इन सबके बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने वापस बीजेपी की सरकार बनाने में बहुत मेहनत की. उम्मीद यही थी कि वही सीएम भी बनें. लेकिन यहां शिवराज बाजी मार गए. पर कोरोना को खत्म करने की पहली बाजी तो नरोत्तम मिश्रा ने ही जीती है. स्वास्थ्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पहली बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की. और पहली ही बार में एक जरूरी अनुमति हासिल कर ली. जिसके बाद अब प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का इलाज हो सकेगा. इसके अलावा लगे हाथ नरोत्तम ने ऑटो किट की डिमांड भी रख दी. जो जल्द पूरी होगी.

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in