BJP हो या Congress, Scindia को याद दिलाने की जरूरत नहीं. कांग्रेस नेता को दिया सटीक जवाब

गुना में मजदूरों के साथ हुए हादसे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत ट्वीट किया. गुना के प्रति उनका लगाव इसलिए भी है क्योंकि सिंधिया यहां से लोकसभा चुनाव जीतते और लड़ते रहे हैं. हालांकि इस बार वो यहां से सांसद नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने गुना की फिक्र नहीं छोड़ी है. इस हादसे पर कांग्रेस नेता गौरव पंडित ने उन पर ताना कसने की कोशिश की. पंडित ने लिखा कि कांग्रेस सरकार होती तो आप बहुत तेजी से सक्रिय होते लेकिन अभी आप कुछ नहीं कर रहे हैं. अपनी सरकार को मजदूरों के इंतजाम के लिए कहें. इस बार सिंधिया चुपचाप कांग्रेस का आरोप सुनने के मूड में नहीं थे. उन्होंने पंडित को करारा जवाब दिया कि बिना जानकारी के आरोप न लगाएं. सिंधिया ने साफ कर दिया कि वो किसी भी पार्टी में रहें लेकिन अपने लोकसभा की फिक्र नहीं छोड़ेंगे

(Visited 160 times, 1 visits today)

You might be interested in