छिंदवाड़ा कृषि उपज मंडी में गेहू के विक्रय के लिए लगी सेकड़ो वाहनों की लाइन 

छिंदवाड़ा की कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहू के उपार्जन का कार्य बड़ी मात्रा में जारी है. जिसमे कृषी उपज मंडी में विक्रय करने के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एक बार में 75 वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी गई है. जिसके चलते मंडी के बाहर सेकड़ो की संख्या मैं वाहनों की लाइन लग गई है. ऐसे में कई घंटों तक किसानो को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. नियमानुसार मंडी प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गेट पर ही गाड़िया रोकी दि जाती है .साथ ही मंडी प्रांगड़ मैं सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा जा रहा है .लोग एक समूह में बैठ रहे है और मास्क का भी उपयोग नहीं कर रहे है. छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट

(Visited 1425 times, 1 visits today)

You might be interested in