मंडी में निजीकरण को बढ़ावा देने के विरोध में मंडी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

बुरहानपुर जिले की कृषि उपज मंडी में सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने 2017 के मॉडल एक्ट का विरोध करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधी और अपना विरोध दर्ज किया. वही कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संतोष दीक्षित के नेतृत्व में मंडी सचिव पुरुषोत्तम शर्मा को ज्ञापन सौपकर शासन तक अपनी मांगों को पंहुचाया. इस एक्ट के तहत मंडी को प्रायवेट किया जायेगा तथा संपुर्ण मंडी का निजी कारण किया जायेगा, जिसका विरोध मंडी के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने किया. तथा शासन से अपना निर्णय वापस लेने की मांग की . बुरहानपुर से गोपोल देवकर की रिपोर्ट

(Visited 292 times, 1 visits today)

You might be interested in