लॉकडाउन में टीचर किया ऐसा काम , बच्चों को हुई पढ़ाई में सुविधा

#mpnews
#corona
#covid19
#Jabalpur

#lockdown

करोना संकटकाल में तमाम स्कूल बंद होने के बाद भी जबलपुर के एक शिक्षक गांव-गांव में बच्चों को पढ़ाकर मिसाल पेश कर रहे हैं.जबलपुर के धर्मपुरा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ दिनेश मिश्रा जिन्होने लॉकडाऊन के बावजूद स्कूली बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया.दरअसल जबलपुर के आदिवासी बहुल शहपुरा ब्लॉक में बच्चों या उनके मातापिता के पास एंड्रॉईड मोबाईल ही नहीं हैं.. ऐसे बच्चे जब पढाई से दूर हो रहे थे तो दिनेश मिश्रा ने लॉकडाऊन में बच्चों को पढाई से जोड़े रखने का प्लान बनाया. दिनेश, हर हफ्ते गांवों में जाते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बच्चों को पढ़ाते हैं.. ऐसे में दिनेश मिश्रा बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए जागरुक करते हैं . साथ ही साथ शिक्षक ने अपनी तन्ख्वाह से बच्चों को मुफ्त मास्क, सैनिटाईज़र और साबुन भी बांटते हैं.शिक्षक दिनेश मिश्रा का कहना है कि ऐसा करने से उन्हें अंदरुनी खुशी और संतोष मिलता है.जबलपुर से सुमित शर्मा की रिपोर्ट

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in