कोरोना काल में चुनाव प्रचार का BJP का धांसू आइडिया. घर घर पहुंचेंगे PM Modi.

#mp
#congress
#bjpkarykarta
#bjp
#modi2.0
#pmmodi
#nationalnews
#international
आपको दरवाजा कोई पोस्टमैन खटखटाए. और आपके हाथ में पीएम मोदी का लिखा लेटर टिका जाए. तो जाहिर है कोई भी चौंक जाएगा. कि भला पीएम मोदी उसे पर्सनल लेटर क्यों लिखने वाले हैं. पीएम के लिखे लेटर देश के हर घर में पहुंचेंगे. इस पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को प्रियस्नेहीजन कह कर संबोधित किया है. पत्र का मजमून मोदी 2.0 के कामों का ब्यौरा है. जिसमें वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टेक्स, सबका साथ सबका विकास सबका विश्ववास जैसी उपलब्धियों का जिक्र तो है ही. इसके साथ ही धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण जैसे बड़े और अहम फैसलों के बारे में भी बताया गया है. प्रधानमंत्री की चिट्ठी को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है. जो घर घर जाकर ये पत्र देंगे. और बीजेपी के कामों का गुणगान करेंगे. चिट्ठियां बंटने की शुरूआत बिहार के पटना से होगी. जहां लेटर के साथ साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों से भरी बुकलेट भी होगी. कोरोना काल में इस तरह से चुनाव प्रचार काबीजेपी ने नया तरीका निकाला है.

(Visited 85 times, 1 visits today)

You might be interested in