Digvijay singh के खिलाफ हुई शिकायत पर Kamalnath ने कही बड़ी बात. खुद दिग्विजय सिंह को नहीं होगा यकीन.

#kamalnathondigvijaysingh
#firagainstdigvijaysingh
#mpnews
#newslivemp
#digvijaysingh
#cmshivrajsinghchouhan
#viralvideo
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एडिटेड बयान शेयर करने के मामले दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है. मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान पर पूरी कांग्रेस खामोश है. सिर्फ जयवर्धन सिंह के अलावा. जिन्होंने अपने पिता के फेवर में बोलने की कोशिश की है. जयवर्धन ने ट्वीट किया है कि जो लोग शिक्षक और महिलाओं से शराब बिकवा सकते हैं. उनकी सोच इसी वीडियो वाली ही होगी. जयवर्धन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज करने की खिलाफत की है. कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करता हूं. साथ ही ये भी कहा कि अगर वीडियो एडिटेड है. तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए जिनसे वीडियो एडिट किया है. न कि दिग्विजय सिंह पर जिन्होंने वीडियो शेयर भर किया है. इसके आगे कमलनाथ ने ये भी कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं. इस तरह मामले को तूल देकर बीजेपी डर्टी पॉलीटिक्स कर रही है.

(Visited 58 times, 1 visits today)

You might be interested in