अचानक तेज रफ्तार डंपर सड़क के ऊपर लगे होर्डिंग से टकराया और फिर कुछ ऐसा हुआ .

बीती देर रात तेज रफ्तार डंपर रायसेन से विदिशा मार्ग पर गोपालपुर के पास नेशनल हाईवे 146 के साइन बोर्ड में आकर फंस गया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।बताया जा रहा है कि डंपर तेज रफ्तार से आ रहा था और उसका डाला ( ट्राला ) खुला हुआ था जिसके कारण डाला साइन बोर्ड में फंस गया और बिजली के तारों को लेकर अपनी चपेट में लेते हुए फस गया, स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर और क्लीनर को लोगों ने बाहर निकाला।थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि ड्राइवर नशे में था और कई सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाता हुआ इस बोर्ड से आकर टकरा गया है जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मामला सरकारी संपत्ति को नुकसान देने करने का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। #mpnews #newslivemp #breakingenws #vidisha #raisen #truckaccident #trucknews #dumperaccident

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in