शिवराज ने कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई, कहा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभागों के बंटवारे के बाद सभी मंत्रियों को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं. हम सब संकल्प लें कि प्रदेश के जनकल्याण के लिए परिश्रम करेंगे और प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे.आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 11 दिनों बाद आज कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. सीएम शिवराज ने जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन सहित कई विभाग अपने पास रखा है.
#mpnews
#vibhagokabatavara
#ShivrajSinghChouhan
#NarottamMishra
#PrabhuramChoudhary

(Visited 40 times, 1 visits today)

You might be interested in