1 या 2 नहीं पूरे दस कांग्रेसी विधायक तोड़ने वाली है बीजेपी! ऐसे होगी प्लानिंग.

बीजेपी की सरकार बन गई. ये भी तय हो गया कि जिन सिंधिया समर्थकों ने सरकार बनवाने में इतनी मदद की है, पार्टी उन्हें कैसे शुक्रिया अदा करती रहेगी. इसके बावजूद बीजेपी में कांग्रेस विधायकों का टूटकर आना जारी है. प्रद्युम्न सिंह लोधी के बीजेपी ज्वाइन करने और तुरंत लाभ के पद से नवाजे जाने के बाद कांग्रेसियों को बीजेपी में भविष्य उज्जवल नजर आने लगा है. वैसे बीजेपी खुद भी कांग्रेस में बड़ा हाथ मारने की तैयारी में है. अब तक खबर थी कि बुंदेलखंड के चार और महाकौशल से एक विधायक और बीजेपी में शामिल होगा. पर सुमित्रा देवी कासडेकर ने बीजेपी में शामिल होकर सबको चौंका दिया. अब अटकलें हैं कि पांच छह नहीं बीजेपी पूरे दस विधायकों को तोड़ना चाहती है. यानि गिनती तो अभी शुरू ही हुई है जो दो तक पहुंची है. अभी आठ कांग्रेसी विधायक और बीजेपी शामिल कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने अपने पुराने वरिष्ठ और विश्वासपात्र नेताओं को ये जिम्मेदारी दी है कि वो अपने अपने वर्चस्व वाले इलाके से कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश करें. ताकि बीजेपी अगर कम सीटें भी जीते तो भी उसे कांग्रेस से कोई खतरा न रहे.
#congressmlajoinsbjp #bjpplanforupchunav2020 #mpnews #newslivemp #byelection2020 #upchunav2020 #shivrajsinghchouhan #congressmla

(Visited 59 times, 1 visits today)

You might be interested in