बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर मिल रही है धमकी

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी मिली है. ये धमकी उन्हें फोन पर दी गयी.प्रज्ञा ठाकुर ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है.भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फोन कॉल पर धमकी दी जा रही है.उनके पास अनजान फोन नंबर से कई कॉल आए और उन्हे धमकाया गया. बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने राम मंदिर भूमि पूजन सहित कई मुद्दों का ज़िक्र करते हुए प्रज्ञा ठाकुर के बयानों से नाराज होकर धमकी दी.सूत्रों के मुताबिक धमकी देने वाले ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भी अभद्र भाषा का उपयोग किया . #mpnews #newslivemp #sadhvipragyathakur

(Visited 168 times, 1 visits today)

You might be interested in