लगता है समय के साथ साथ कांग्रेसियों की भक्ति भी बदल रही है। विधानसभा चुनावों के दौरान शिवभक्त रहे राहुल गांधी अब लोकसभा चुनाव आते आते रामभक्त में तब्दील हो गए हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान भोपाल आए राहुल के स्वागत में कांग्रेसियों ने उन्हें शिवभक्त बताते हुए पोस्टर लगाए थे अब 8 फरवरी को […]
निमाड़ उत्सव के दूसरे दिन महेश्वर के मां अहिल्या घाट पर 8 राज्यों की जनजातीय संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। नृत्य संगीत का अनोखा मेल देखकर महेश्वर और दूरदूर से पहुंचे दर्शक झूम-झूम उठे। शुरुआत लोक गायक बाबुलाल परिहार और उनके दल के निमाड़ी गायन के हुई। निमाड़ी गीत संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियो ने […]
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बावनगजा में हर साल के अनुसार इस साल भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालु महामस्तकाभिषेक करने पहुंचे थे। इस दौरान ट्रस्ट ने 84 फीट ऊंची मूर्ति पर जलाभिषेक करने का नियम बनाया था। लेकिन कुछ लोगों ने नियमों के विपरीत जाकर मूर्ति पर सूखा […]
कभी कांग्रेस कभी बीजेपी और फिर कांग्रेस के पाले में आ जाने वाले एमपी के सियासी संत इन दिनों प्रयागराज में जलवे बिखेर रहे हैं। कंप्यूटर बाबा को कुछ दिनों पहले राजनीति करने के कारण दिगंबर अनी अखाड़े ने निष्कासित कर दिया था और महामंडलेश्वर की उपाधि भी वापस ले ली थी और कुंभ में […]
मध्यप्रदेश में अब ढोल मंजीरों पर भी सियासत हो रही है। भाजपा की सरकार के समय पंचायतों को ढोल मंजीरों के लिए दी गई 25-25 हजार रुपए की रकम अब कांग्रेस सरकार ने वापस मांग ली है। कांग्रेस के मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि लगभग 58 करोड़ रुपयों की ये राशि हितग्राहियों तक नहीं […]
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने पिछली शिवराज सरकार का एक और फैसला पलटते हुए भजन मंडलियों को बांटा गया पैसा वापस मंगाने की बात कही है। आपको बता दें कि शिवराज सरकार ने 22, 824 पंचायतों को ढोल-मंजीरे खरीदने का पैसा दिया था और हर पंचायत में भजन मंडलियों को 25 हजार रुपए दिए थे। […]
दमोह जिले के प्रसिद्ध बांदकपुर धाम में मौनी सोमवती अमावस्या के मौके पर देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ का जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया, बांदकपुर धाम में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुँचने लगे थे। और दिनभर में कुल करीब एक लाख श्रद्धालु […]