जबलपुर की बरगी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार संजय यादव ने भाजपा से लगातार तीन बार की विधायक प्रतिभा सिंह को भारी बहुमत से हराया है। इस जीत से उत्साहित संजय सिंह समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाते दिखे और मीडिया से बातचीत भी की।
कांग्रेस के जजपाल सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के लड्डूराम कोरी को 9706 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से उत्साहित कांग्रेस समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली।