MP Live10698 Videos

दमोह में एक ही पानी पी रहे जानवर और इंसान

जंगल मे किसी प्रदूषित गन्दे नाले से पानी पीते आपने मवेशियों को आमतौर पर कई बार देखा होगा,लेकिन जानवरों के साथ यदि इंसान भी एक ही घाट के पानी से अपनी प्यास बुझाए तो देखने और सुनने दोनों में अचरज लगेगा, जी हां हम बात कर रहे है दमोह जिले के बटियागढ़  विकासखंड अंतर्गत आने  […]

दमोह में ओले गिरने से फसलें तबाह

दमोह जिले में गुरुवार और शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल को नुकसान हुआ है। जोरदार बारिश के साथ गिरे ओलों के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगह पानी भर गया और कच्चे मकानों के छप्पर फूट गए। गुरुवार को अचानक मौसम बदला और तेज गड़गड़ाहट […]

दमोह में औरत का वेश बनाकर किडनैपिंग की कोशिश?

दमोह के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे दो बच्चों और उनके परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चे घर में अकेले खेल रहे थे तभी साडी पहने दो पुरूष वहां उनसे आटा मांगने आये और इसी दौरान उन्होने इनके हाथ पकड लिये और साथ ले जाने की कोशिश करने लगे लेकिन बच्चों हाथ […]

दमोह में कई जगहों से जप्त किया गया नकली मावा

दमोह में हर साल की तरह इस साल भी शरद पूर्णिमा पर कई क्विंटल नकली मावा आने की संभावना है… बीते कई सालों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली मावा को जप्त किया है….. इस साल भी शरद पूर्णिमा के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दमोह सहित जिले के कई ग्रामीण […]

दमोह में कलम चलाने वाले हाथों ने थामी पतवार

आपने ऐसी बहुत सी स्कूल टीचर देखी होंगी जो स्कूटी चलाकर स्कूल पढ़ाने के लिए जाती हैं लेकिन दमोह में एक ऐसी टीचर हैं जिनकी सवारी की आप कल्पना नहीं कर पाएंगे। शकुन ठाकुर नाम कि ये टीचर पढ़ाने के लिए स्कूटी चलाकर नहीं बल्कि नाव चलाकर जाती हैं। हालांकि कुसुम को नाव चलाने का […]

दमोह में कलेक्टर के नाम पर बाबू ने मांगी रिश्वत

दमोह में कलेक्टर के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ज़िला प्रशासन ने भी आरोपी को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल दमोह के मागंज वार्ड में रहने वाले परिवार को कलेक्टर ने बेटी की बीमारी के इलाज के लिए रेडक्रॉस से 20 हज़ार रुपए की सहायता दिलवाई […]

दमोह में कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप लोधी ने भरा नामांकन, रोड शो के जरिए दिखाया दम

दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी,मंत्री हर्ष यादव,पूर्व मंत्री राजा पटैरिया, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, सहित कई विधायक और कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। खास बात ये थी कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बाबाजी यानी रामकृष्ण कुसमरिया भी […]

दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ता और डॉक्टर आए आमने-सामने

दमोह के जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां पर अतिथि के रूप में दमोह के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के साथ दमोह विधायक राहुल सिंह भी मौजूद थे. राहुल सिंह ने अपने भाषण के दौरान जिला अस्पताल की अवस्थाओं पर टिप्पणी की. साथ ही सीएमएचओ पर […]

दमोह में किसानों का हंगामा जारी

दमोह की हटा कृषि उपज मंडी में किसानों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया…..यहां किसान बारदाना उपलब्ध नही होने और टैग नहीं मिलने से नाराज नजर आए….साथ ही किसानों नें समिति प्रबंधक गन्धर्व सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए….किसानों ने यहां मंडी के बाहर चक्काजाम कर दिया जिसके बाद किसानों को समझाने हटा एसडीएम, […]

दमोह में कोरोना के पहले मरीज की पुष्टि, ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में बदला जिला

दमोह – दमोह में मिला कोरोना पॉजिटव का पहला मरीज, सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी ने की पुष्टि, दमोह जिले की जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम सर्रा निवासी यशवंत पटेल पहला कोविड-19 केस के रूप में सामने आया, कलेक्टर तरुण राठी, पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान और सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा के साथ मौके के […]