अमित जोगी की हालत गंभीर?

अमित जोगी की हालत गंभीर?अमित जोगी की हालत गंभीर?

अमित जोगी की हालत हुई खराब अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं अमित जोगी जाति प्रमाण पत्र मामले में पुलिस ने किया है गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें कल रात तबीयत खराब होने के बाद पेंड्रा उपजेल से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया। अमित जोगी को हाई बीपी की शिकायत थी।लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी सामने आई है कि अपोलो के डॉक्टरों ने अमित जोगी की एमआरआई जांच करने का फैसला किया है। अमित जोगी का का बीपी कंट्रोल नही हो पा रहा है।और बार बार बात करते करते बेहोशी की हालत में चले जा रहे हैं। इसे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तबीयत खराब होने के बाद भी उन्हें समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

बिलासपुर से दिलीप अग्रवाल की रिपोर्ट

(Visited 238 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT