छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने की छेड़खानी?

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस महिला ने एक प्रेस कांफ्रेस करके आरोप लगाया कि धरमलाल कौशिक ने 2017 में होली मिलन के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। महिला के मुताबिक वह बिलासपुर में अपनी बहन के घर गई थी जिसके धरमलाल कौशिक ने अपने घर होली मिलन कार्यक्रमें बुलाया था। महिला का कहना है कि होली मिलन में धरमलाल कौशिक ने उसके मना करने के बावजूद उसे रंग लगाया और छेड़खानी की थी। हालांकि छेड़खानी होने के इतने सालों के बाद महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप क्यों लगाए इस बात पर महिला कोई जवाब नहीं दे पाई। आपको बता दें कि इसी महिला ने पहले बीजेपी नेता प्रकाश बजाज पर भी छेड़खानी के आरोप लगाए थे जिसके बाद प्रकाश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इन आरोपों को लेकर बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और वे उस महिला को जानते भी नहीं हैं। कौशिक का कहना है कि ये छत्तीसगढ़ में राजनीति की गिरावट की पराकाष्ठा है।

(Visited 234 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT