जिले में लॉकडाऊन जारी है इस दौरान एक विवाह छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी में देखने को मिला . सिंगोड़ी के नई आबादी क्षेत्र में दोनों पक्षों के 5 -5 लोगो की उपस्थिति में विवाह संपन्न हुआ विवाह के दौरान वर वधु ने शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया वर वधु ने विवाह के दौरान मास्क पहने हुए थे. इस दौरान दोनों पक्ष के लोगो ने वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाये दी है .छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट