क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नसरूल्लागंज द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा .वही ज्ञापन में बताया कि किसानों की मूंग की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। क्योंकि वर्तमान में व्यापारियों द्वारा मंडी में समर्थन मूल्य से कम भाव में किसानों से मूंग फसल खरीदा जा रही है. जिससे किसानों को काफ़ी नुकसान हो रहा है. बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान व बारिश के कारण क्षेत्र में जन सामान्य को काफी नुकसान हुआ. जिसको लेकर शासन द्वारा सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाए एवं चने की राशि किसानों को नहीं दी गई है वे तुरंत ही दिलाई जावे. वही इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट
#mpnews
#kisan
#budhani
#congress

(Visited 89 times, 1 visits today)

You might be interested in