108 एंबुलेंस का सराहनीय कार्य

गुरुवार सुबह गारा बेड़ी के रहने वाले गुमान सिंह की पुत्री सोनू द्वितीय प्रसव के लिए अपने पीहर आई हुई थी . प्रसव पीड़ा होने पर उसके पिता ने 108 राजपुर थाना को सूचित किया .थाना के पायलट मुरारी लाल गोस्वामी ने समय पर गारा बेडी पहुंचकर प्रसूता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के लिए चल दिए . परंतु रास्ते में पोकलिया फलिया के पास अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण रास्ते में वाहन रोककर मुरारी लाल गोस्वामी के सहयोगी ई एम टी ने प्रसूता के साथ की महिलाओं के साथ मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया प्रसूता ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया. बाद में उसे स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. 108 राजपुर थाना की टीम को उनके इस सराहनीय कार्य से प्रसन्न होकर प्रसूता के परिजनों ने उन्हें धन्यवाद दिया प्रशासन की इस योजना को निरंतर भविष्य में चलने की कामना की तथा राजपुर बीएमओ सर ने मुरारी लाल गोस्वामी को भविष्य में इसी तरह कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया .न्यूजलाइवएमपी के लिए सेंधवा से हेमंत गर्ग की रिपोर्ट

(Visited 89 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT