उपाय-1-
ठंडे और रसीले फल खाएं। नारियल पानी पिएँ। ठंडा जूस पिएँ। ठंडी छाछ पिएँ। कच्चे आम का ठंडा पना पिएं।
उपाय-2-
शांत और ठंडे वातावरण में आराम की पोजिशन में लेट जाएं। ज्यादा एग्जर्शन न करें।
उपाय-3-
ब्रीदिंग और योगा के ज़रिए भी शरीर की गर्मी को निकालकर बॉडी टेम्परेचर नॉर्मिल किया जा सकता है।
उपाय-4-
ठंडे पानी से नहाना या गीले तौलिये से शरीर को बार-बार पोंछने से भी बॉडी की हीट रिलीज़ होती है।
उपाय-5-
एलोवेरा काफी ठंडा माना जाता है। इसका जूस पिएं। एलोवेरा का जैल पैरों के तलवों पर लगाने से फायदा होता है।
उपाय-6-
हाथ पैरों में चंदन का लेप करें। चंदन ठंडा होता है इससे बॉडी की गर्मी निकालने में मदद मिलती है।
उपाय-7-
बकरी का दूध पैरों के तलवों में लगाने और माथे पर लगाने से बॉडी की हीट निकल जाती है और लू से भी छुटकारा मिलता है।
उपाय-8-
बर्फ के पानी में पैर डालकर रखने से बॉडी का टेम्परेचर बहुत जल्दी कम होता है और हीट निकल जाती है।
उपाय-9-
खस, पिपमरमिंट, पुदीने का शरबत पीने से गरमी दूर करने में मदद मिलती है।
उपाय-10-
सौंफ को पीसकर ठंडे पानी में घोलकर पिएं। पिसी सौंफ का लेप माथे और पैरों के तलवों पर लगाने से भी आराम मिलता है।
ध्यान रखें ये बातें-
कोई भी उपाय आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें। हर किसी को हर उपाय फायदा करे यह जरूरी नहीं है।
ज्यादा टाइट, मोटे और गरम कपड़े न पहनें। हल्के-फुल्के कपड़े पहनें। ठंडे-छांव वाले स्थान पर रहें। पानी खूब पिएं।