सनावद में निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा

प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन सनावद। गुरु गोविंद सिंह महाराज के जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन दोपहर 3 बजे गुरुद्वारे से शुरू होकर बस स्टैंड मोरटक्का चौराहा एमजी रोड ऐसोसिएशन चौक तमोली मोहल्ले से होता हुआ गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ। इस दौरान रमन भाटिया बलवीर सिंह कपूर बिट्टा तेजेंद्रपाल सिंह कपूर बिन्नी कपूर अवतारसिंह खनूजा सहित अन्य स्थानों पर स्वल्पहार एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। पंच प्यारो का समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया। इस दौरान पंजाब का गतका आकर्षण का केंद्र था। जिसमें युवाओं में एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही बैंड पार्टी और रागी जत्थों द्वारा गुरु का जसगान सुंदर भजनों के द्वारा सुनाया जा रहा था। वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब विराजित थे। जहां अनेक स्थानों पर पुष्पहार से स्वागत किया।

(Visited 93 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT