सनावद के शनि गजानन मंदिर में शनिचरी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने
तेल, उड़द और तिल से शनिदेव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। यहां सुबह 5 बजे से ही मोरटक्का से स्नान करने आए महिला पुरुषों ने आकर तिल उड़द तेल और काला वस्त्र अर्पित कर शनिदेव से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शनि गजानंद संस्थान के आचार्य संदीप बर्वे ने बताया कि शनिवार को ही अमावस्या होने से यह दिन विशेष फलदाई रहा। मंदिर में सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं 7 बजे से शुरू हुए प्रसादी वितरण में भी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दोपहर 12 बजे शनिदेव का महाअभिषेक किया गया।