कोरोना से जुड़ी विदिशा से अच्छी खबर

विदिशा में कुछ दिनों से जिले में 12 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर क्षैत्र में दहशत का माहौल बन गया था. जिसके चलते प्रशासन ने मरीजो को उपचार के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया और तभी से विदिशा,बासौदा और सिरोंज नगर में धारा 144 का प्रयोग कर सख्ती से लॉक डॉउन का पालन कराया जा रहा है. लेकिन अब कोरोना के सभी मरीजो की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है. उपरोक्त जानकारी देते हुए कलेक्टर डा पंकज जैन ने बताया विदिशा जिले में कोरोना वायरस से प्रभावित 12 व्यक्तियों का इलाज भोपाल की चिरायु अस्पताल में चल रहा था. इन सभी 12 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत सभी 12 व्यक्तियों को आज भोपाल की चिरायु अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है . विदिशा से राहुल नामदेव की रिपोर्ट

(Visited 106 times, 1 visits today)

You might be interested in