जंगली भैसे ने किया हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल किया

बुरहानपुर. जिले के वन ग्राम चोंडी में दो ग्रामीण पर जंगली भैसे ने जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है. दरअसल ग्राम चोंडी के दो ग्रामीणों पर जंगली भैसा ने अचानक हमला कर दिया जिसके कारण एक ग्रामीण के पेट में गंभीर चोट आई है .जबकि दूसरी ग्रामीण ने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. जंगली भैसे को जंगल ओर जाने के बाद तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि वन विभाग को भी सूचित किया गया.वन समिति अध्यक्ष, ने बताया कि कुछ दिनों पहले यह जंगली भैसा एक कुए में गिर गया था जिसे बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा गया लेकिन अब उसी भैसे ने ग्रीमण पर हमला किया गया. बुरहानपुर से गोपाल देवकर की रिपोर्ट

(Visited 22 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT