कंप्यूटर बाबा ने जब्त किए उत्खनन में लगे वाहन

रायसेन में नदी न्यास के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा नदी के अलीगंज से रात में पुलिस बल के साथ करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है… और चार पोकलेन एक जेसीबी मशीन सहित एक डम्फर जप्त किया है… पकड़ी गई मशीनों की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है…. खनिज माफिया इन मशीनों से नर्मदा नदी से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे… कंप्यूटर बाबा जब इस कार्रवाई को करने पहुंचे तो वहां खनिज माफिया में हड़कंप मच गया…. और सैकड़ों डंपर यहां वहां भागते नजर आए… कंप्यूटर बाबा ने जप्त मशीनों का पंचनामा बनवा कर पुलिस प्रशासन और तहसीलदार के हवाले कर दिया है…..न्यूजलाइवएमपी के लिए रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT