हटा पन्ना राजमार्ग पर एक ऑटो और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 5 महिलाओ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 8 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें 108 की मदद से इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। बताया जा रहा है सभी शादी समारोह में खाना बनाने का कार्य करने वाली महिलाएं अपने सहयोगियों के साथ ऑटो में सवार होकर अमानगंज से वापिस दमोह लौट रही थीं तभी हटा की ओर से मोहन्द्रा जा रही पिकअप वाहन से ऑटो की भिड़ंत हो गई, पिकअप वाहन शादी समारोह की बग्गी लेकर वापिस लौट रही थी, हादसे की सूचना पर हटा थाना पुलिस ने डायल 100 और 108 वाहनों से मृतक और घायलों को सिविल अस्पताल हटा भेजा। जहाँ 5 महिलाओं ने दम तोड़ दिया। और बाकी 8 की हालत गंभीर बनी हुई है।