हेमंत कटारे पर आरोप लगाने वाली लड़की ने की आत्महत्या

कांग्रेस नेता हेमंत कटारे पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली थी। और इसी महीने उसकी बॉबी नाम के एक लड़के से शादी भी होने वाली थी। बॉबी दरोगा के पद पर पदस्थ है और उस पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार बॉबी प्रिंशु के घरवालों से 40 लाख रुपये नगद और 21 लाख रुपये की गाड़ी ले चुका था। और इसके बाद भी घर बनवाने के लिए और पैसों की मांग कर रहा था। जिसके चलते प्रिंशु के घरवालों ने शादी तोड़ दी। और दरोगा के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। शादी टूटने से प्रिंशु बहुत ही चिंतित और परेशान थी। जिसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रिंशु ने 5 पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने बताया है कि शादी टूटने की वजह से वह बहुत दुखी थी। आपको बता दें कि प्रिंशु ने हेमंत कटारे पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। और बाद में अपने आरोपों से पलट भी गई थी।

(Visited 57 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT