इमरती देवी ने बताया रेप रोकने का अजीब तरीका?

मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने रेप पर अजीबोगरीब बयान दिया है। भोपाल में रेप और मर्डर की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची इमरती देवी ने कहा कि रेप करने वालों के हाथ पैर काटकर उनके ही मोहल्ले में फांसी की सजा दे देनी चाहिए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए इमरती देवी ने कहा कि रेप करने वालों के हाथ पैर काट दिये जाए और उनको उनके मोहल्ले में ही फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि लोग रेप की वारदात करने से डरे। प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT