कमलनाथ से क्यों नाराज हुए देव मुरारी बापू?

एमपी के एक कथावाचक संत ने सीएम कमलनाथ के व्यवहार से दुखी होकर आत्महत्या करने की धमकी दी है। देवमुरारी बापू नामक इन संत का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया था लेकिन उन्हें सरकार में कोई पद नहीं दिया गया और अभी तक उनकी उपेक्षा की जा रही है। देवमुरारी बापू का आरोप है कि उन्होंने सीएम कमलनाथ से मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष का पद मांगा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। देव मुरारी बापू का आरोप है कमलनाथ ने स्वामी सुबुद्धनंद को मध्य प्रदेश मठ-मन्दिर समिति का अध्यक्ष बना दिया और कंप्यूटर बाबा को नदी न्यास का अध्यक्ष बनाया दिया। लेकिन गौ-संवर्धन बोर्ड का अध्यक्ष बनने की उनकी मांग को अबतक अनसुना किया जा रहा है। इस बात से देव मुरारी बापू कमलनाथ से काफी नाराज हैं और आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं।

(Visited 167 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT